- Hindi News
- मंडी में आया नया गेहूं, नमी होने से मिल रहे कम दाम
मंडी में आया नया गेहूं, नमी होने से मिल रहे कम दाम
अनाजमंडी में नए गेहूं की आवक शुरू हो गई है। कम आवक नमी के चलते किसानों को उपज के दाम कम मिल रहे हैं। करीब 1300 रुपए नया गेहूं खरीदा जा रहा है। शनिवार काे मंडी में 140 बोरी गेहूं की आवक रही। इसमें नया पुराना दोनों तरह के गेहूं आए। कुछ क्षेत्रों में रबी सीजन की नई उपज गेहूं की कटाई शुरू हो गई है। कटाई के बाद किसान उपज लेकर मंडी में बेचने भी पहुंच रहे हैं। व्यापारियों ने किसानों द्वारा लाई गई उपज को किस्म के आधार पर 1480 1551 रुपए प्रति क्विंटल तक खरीदा। मंडी प्रबंधन के अनुसार फरवरी माह के तीसरे सप्ताह से मंडी में गेहूं भरपूर मात्रा में आने लगेगा। उपज को अच्छी धूप मिलने से किसानों को उनके दाम भी अच्छे मिलेंगे। शनिवार को मंडी में 31 वाहन कपास की आवक रही। न्यूनतम दाम 3511 रुपए अधिकतम 4051 रुपए तक रहा। वहीं सोयाबीन 150 बोरी- न्यूनतम दाम 2801 अधिकतम 3340 रहा। गेहूं की आवक 140 बोरी रही। दाम 1480 से 1551 तक रहे।
मंडी में गेहूं की आवक शुरू हो गई है। व्यापारी द्वारा खरीदी के बाद बाेरियों में गेहूं भरते हम्माल।