पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतगणना के दौरान विशेष सतर्कता बरतें

मतगणना के दौरान विशेष सतर्कता बरतें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हार चुका प्रत्याशी बना सरपंच

ब्लाकके वनग्राम गारबेड़ी में शनिवार को पंचायत चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। गुरुवार को मतगणना के बाद फैले उपद्रव के बाद से गांव में पसरा सन्नाटा पूरे दिन बरकरार रहा। हालांकि मतदाताओं ने उत्साह से वोट डाले। खास बात यह रही कि दो दिन पहले कि अपेक्षा परिणाम भी बदले हुए आए। गुरुवार की मतगणना में तीसरे स्थान पर रहा प्रत्याशी शनिवार को दो वोट से जीतकर सरपंच चुना गया। जबकि जिस प्रत्याशी को सरपंच घोषित करने से बवाल मचा था दूसरे स्थान पर रहा। सरपंच चुनाव में सात प्रत्याशी मैदान में थे। मतदान और मतगणना के दौरान गांव में पूरे समय भारी पुलिस बल तैनात रहा। एसडीओपी मनोहर गवली, नायब तहसीलदार हरसूद प्रकाश परिहार तथा हरसूद किल्लौद टीआई के अलावा पुलिस-प्रशासन के अन्य अधिकारी बड़ी संख्या में बल के साथ पूरे समय मौजूद रहे। इसका असर यह रहा कि लोग घरों से वोट डालने तो निकले लेकिन मतदान केंद्र के आसपास रुके नहीं। यहां तक कि परिणामों की घोषणा के दौरान भी मतदान केंद्र के आसपास चहल-पहल नहीं रही। ग्रामीणों को आशंका थी कि गुरुवार को हुए उपद्रव के बाद दर्ज केस में उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को केवल सरपंच पद के प्रत्याशी रामकिशन रामलाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। जहां से उसे जेल भेजा गया।

84फीसदी मतदान हुआ

शनिवारको पुनर्मतदान में 1328 में से 1115 वोट डाले गए। इनमें 137 वोट निरस्त हुए। 3 में से एक मतदान केंद्र पर नोटा को 2 वोट मिले। गुरुवार को तीसरे स्थान पर रहे प्रत्याशी रामदयाल रामलाल को पुनर्मतदान में 246 वोट मिले। वहीं पहले स्थान पर रहे पूनम मोजीलाल को 244 मत प्राप्त हुए।

सदस्योंकी मतगणना आज

उत्कृष्टस्कूल में रविवार को जिला पंचायत के तीन तथा जनपद पंचायत के 25 वार्डों के लिए मतगणना होगी। इनके वोट ईवीएम में डले हैं। शनिवार को मतगणना केंद्र पर सुरक्षा संबंधी इंतजाम किए गए।

वोट देने के लिए मतदान केंद्र पर सुबह से ही भीड़ जमा रही।

खेगांव ग्राम पंचायत में उपसरपंच बनने की जोड़तोड़ शुरू

मूंदी| पुनासाब्लाक की खेगांव ग्राम पंचायत में 13 फरवरी को उपसरपंच चुनाव को लेकर राजनीतिक जोड़तोड़ शुरू हो गई है। यहां 20 में से 2 वार्डों में चुनाव नहीं हुए। ग्राम पंचायत में पालसूद कांकरिया गांव भी शामिल है। सरपंच राजू देवलिया पालसूद से चुने गए हैं। 6 पंच इसी गांव से हैं। खेगांव एवं स्टेशन मिलाकर 10 पंच हैं। वहीं कांकरिया में 2 पंच हैं। उपसरपंच बनने के इच्छुक उम्मीदवार अपने समर्थक पंचों के साथ खुद का नाम आगे बढ़ रहे हैं।

गांधी भवन में कांग्रेस समर्थित नवनिर्वाचित सरपंचों की बैठक

पॉलीटिकलरिपोर्टर। खंडवा

गांधीभवन में कांग्रेस समर्थित नवनिर्वाचित सरपंचों की शनिवार को बैठक हुई। कांग्रेस नेताओं ने रविवार को पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना में ईवीएम से काउंटिंग में विशेष सतर्कता रखने के निर्देश दिए। बैठक में कांग्रेस नेता अजय वर्मा, अजय ओझा और जितेंद्र चौधरी ने कहा ईवीएम में टेम्परिंग आने पर निर्वाचन आयोग के नियम के अनुसार तत्काल अपील करंे। कांग्रेस नेता श्री वर्मा ने कहा नगर निगम चुनाव में बड़ी संख्या में मतों का अंतर आया। इसलिए पंचायत चुनाव में ऐसी गड़बड़ी हो इस के लिए विशेष ध्यान रखना होगा। मतगणना में हर एक वोट पर नजर रखंे। श्री ओझा ने कहा निकाय चुनाव में सरकारी मशीनरी का उपयोग कर जानबूझकर वोटों में हेरफेर किया। सरपंच अपने गांव में डले हर एक वोट के बारे में ईवीएम की गणना से मिलान करंे। किसी प्रकार की समस्या आने पर शिकायत दर्ज कराएं।

इधर, कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों ने शनिवार को नगरीय निकाय चुनाव में हुई गड़बड़ी के संबंध में अपील के कागजात जमा किए। कोर्ट में प्रस्तुत अपील प्रस्ताव के कागजात लक्ष्मीनारायण व्यास एवं मनीषा संतोष पवार ने गांधी भवन में जमा किए। प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी में पंचायत चुनाव के बाद व्यापक पैमाने पर फेरबदल होंगे। पार्टी में जिला अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष सहित ब्लाक एवं अन्य पदों पर युवा नेताओं की नियुक्ति की संभावना है। कांग्रेस नेताओं की मानें तो प्रदेश अध्यक्ष अपने संसदीय क्षेत्र में खुद पदाधिकारियों का चयन करेंगे।

मैंअध्यक्ष की दौड़ में नहीं : ओझा

कांग्रेसनेता अजय ओझा ने शहर अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल होने की बात से इनकार किया। श्री ओझा ने कहा शुक्रवार को कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव से मुलाकात की। शहर अध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्षद दल का नेता चुने जाने का आग्रह किया। प्रदेश अध्यक्ष से चुनाव में हुई धांधली और कोर्ट केस पर भी चर्चा हुई।

बैठक में नवनिर्वाचित सरपंचों को मतगणना की जानकारी देते कांग्रेस नेता।