सूने मकान से नकदी और आभूषण चुराए
बोरगांव बुजुर्ग|क्षेत्र मेंचोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। बदमाश सूने मकानों को निशाना बना रहे हैं। शनिवार को तो चाेरों ने हद पार कर दी। राजौरा गांव में उस वक्त वारदात को अंजाम दिया जब खासी चहल-पहल रहती है। शनिवार शाम 7.30 बजे दिगंबर महाजन के घर में मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घुसे बदमाश ने बिस्तर पेटी में रखे दो सोने के पैंडल, सोने के 16 मोती, दो जोड़ सोने के टॉप्स, दो जोड़ चांदी की पायजेब, दो जोड़ बिछिया दो हजार रुपए नकद ले गया। वारदात के दौरान पूरा परिवार गांव में ही अपने रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में गया था। वापस लौटे तो घटना का पता चला। दिगंबर के बेटे सुपड़ू महाजन ने बोरगांव चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
स्थापनादिवस मनाया: खंडवा| रामेश्वरनगर स्थित साई मंदिर में शनिवार को तीसरा स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान मंदिर में सुबह से ही हवन-पूजन एवं महाआरती का आयोजन हुआ। लोगों ने भंडारे में प्रसाद लिया। भजन-कीर्तन किए।