- Hindi News
- चुनाव में लापरवाही 11 अफसर कर्मचारी निलंबित
चुनाव में लापरवाही 11 अफसर-कर्मचारी निलंबित
रिटर्निंगअधिकारी हरसूद की रिपोर्ट पर कलेक्टर ने 11 अधिकारी कर्मचारियों निलंबित कर दिया है। इन्होंने चुनाव कार्यों में लापरवाही की है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एमके अग्रवाल ने 15 अधिकारियों और कर्मचारियों को शोकाज नोटिस देकर तीन दिन में जवाब मांगा था। 11 कर्मचारियों ने संतोष जनक जवाब नहीं दिया है।
यहहुए निलंबित
बिनाबताए ड्यूटी से गायब रहने पर सहायक पशुचिकित्सा क्षेत्र अधिकारी एसएसचौहान, वनपान नरेन्द्र श्रीवास्तव, संजय काजले, प्रध्यापक दशरथ बारे, श्रमिक सालिकराम को निलंबित किया है। इसी तरह चुनाव सामग्री वितरण के समय उम्मीदवारों की सूची का मिलान मतपत्रों के चुनाव चिह्न से नहीं करने पर अधीक्षक दरियाव सिंह धनगया, प्रधान पाठक चौगसिंह कारडेकर, पशु चिकित्सक एनएस मुजाल्दे, प्रधान पाठक विष्णु प्रसाद लभानिया को निलंबित किया है। शराब पीकर उत्पात मचाने वाले भृत्य घुडिया प्रसाद, अध्यापक हीरालाल जामूनकर, वनपान नरेन्द्र श्रीवास्तव को निलंबित किया है।