पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुराने काम शुरू नहीं नए प्रस्ताव की तैयारी

पुराने काम शुरू नहीं नए प्रस्ताव की तैयारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महापौर ने निरीक्षण कर नए काम शुरू करने को कहा।

खंडवा। नई परिषद बनने के बाद पुरानी परिषद द्वारा स्वीकृत काम नहीं कराए जा रहे हैं। नए कामों की योजना बनाई जा रही है। महापौर सुभाष कोठारी ने शनिवार दोपहर राजा हरीशचंद्र मुक्तिधाम और किशोर कुमार मुक्तिधाम का निरीक्षण किया। इन दोनों ही स्थान पर 35 लाख रुपए की लागत से काम होना है। इसके वर्क आर्डर भी चुनाव से पहले हो चुके हैं। पुराने काम तो चालू नहीं हो पाए महापौर ने नए कामों की प्लानिंग करना शुरू कर दी। इसके लिए अफसरों को निर्देश भी दे दिए। ऐसे में अफसर भी असमंजस में है। काम नहीं सूझ रहा है। डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक के काम ऐसे हैं जिनके वर्क आर्डर चुनाव के पहले ही हो गए थे। लोगों ने देश और प्रदेश के बाद शहर में भी भाजपा की सरकार इसीलिए चुनी थीं कि जो काम शहर में चल रहे हैं, उनमें तेजी आएगी। कुछ ही समय में लोगों को राहत मिलेगी। अब हो उल्टा रहा है, पुराने काम नहीं होने से लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं।
मुक्तिधामों पर यह प्रस्तावित है काम
- हरीशचंद्र मुक्तिधाम पर बारिश में क्षतिग्रस्त रिटर्निंग वॉल और प्लेटफार्म बनाना।
- किशोर कुमार मुक्तिधाम पर प्लेटफार्म मरम्मत और अन्य काम।

'' पहले से स्वीकृत काम कब से शुरू होंगे कैसे बता दूं। अभी तो मैं देख रहा हूं। ''- सुभाष कोठारी, महापौर।

'' महापौर ने निरीक्षण किया। जिनके वर्क आर्डर दिए जा चुके हैं उन्हें जल्द शुरू करेंगे। ''- एसआरसोलंकी, निगम

पहले से स्वीकृत काम होने पर क्रेडिट पूर्व महापौर भावना शाह को जाएगी और भुगतान नई परिषद के माध्यम से होगा। ऐसी स्थिति नहीं बने इसीलिए पुराने काम कराने की बजाए नए कामों पर अधिक जोर दिया जा रहा है। इधर आम लाेगों का कहना है जिस तरह नई परिषद पिछली परिषद के कामों को करवाने से बच रही है तो पिछली परिषद द्वारा बढ़ाए संपत्ति कर भी नहीं वसूलने चाहिए।



ये पुराने काम नहीं हो पाए शुरू
- किशोरनगर में डामरीकरण सीसी रोड निर्माण।
- नए अस्थायी बस स्टैंड का निर्माण।
- बगीचों में बाउंड्री वाल और सौंदर्यीकरण का काम।
- सीमेंट ब्लॉक लगाने का काम।
- वत्सला विहार कॉलोनी में सीसी रोड और नालियों का निर्माण।

नए कामों के प्रस्ताव बनाने के लिए कहा:-
- राजा हरीशचंद्र मुक्तिधाम के पास नाले को चौड़ा करना। का प्रस्ताव बनाएं।
- वैकुंठ नगर के जर्जर पुलिया के स्थान पर नई पुलिया बनाना।
- किशोर कुमार मुक्तिधाम पर वर्तमान शवदाह ग्रह विस्थापित कर किशोर समाधि के पिछले हिस्से नया शवदाह बनाना।