- Hindi News
- झील महोत्सव में नृत्य गायन, िममिक्री होगी
झील महोत्सव में नृत्य गायन, िममिक्री होगी
सीईओ ने बैठक लेकर प्रस्ताव बनाने को कहा
सिटीरिपोर्टर|खंडवा
28फरवरी से 2 मार्च तक होने वाले झील महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जाएगा। गीत, संगीत, मिमिक्री अन्य विधाओं में हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। इस संबंध में जिला पंचायत सीईओ अमित तोमर ने संगीत कॉलेज के शिक्षकों अन्य पक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने झील महोत्सव समिति से अगले तीन दिन में प्रपोजल बनाने को कहा ताकि उसे अंतिम रूप दिया जा सके। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संयोजक संगीत कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विनय जैन को बनाया है। झील महोत्सव हनुमंतिया टापू पर होगा।
तीनचरण में होंगे कार्यक्रम: सांस्कृतिककार्यक्रम के संयोजक डॉ. विनय जैन ने बताया कि यह तीन चरण में होंगे। तीनों दिन अलग-अलग हुनर देखने को मिलेगा। इसमें गीत गायन, वादन, नृत्य, मिमिक्री को शामिल किया गया है। 10 फरवरी तक प्रपोजल तैयार कर लेंगे। जिला सीईओ समिति की सहमति से इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। झील महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही वाटर स्पोर्ट्स के गेम होंगे। इसमें नौका पैडल दौड़ होंगे।
^बैठक करके तैयारियों के संबंध में चर्चा की है। महोत्सव के लिए 10 लाख का बजट का मिलने की उम्मीद है। महोत्सव समिति को प्रपोजल बनाने के लिए कहा है। अमिततोमर, सीईओ जिला पंचायत