पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार सहायक शिक्षक और दो अध्यापकों को नोटिस

चार सहायक शिक्षक और दो अध्यापकों को नोटिस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षणकार्य में लापरवाही बरतने पर जिला शिक्षाधिकारी संजीव भालेराव ने किल्लौद की दो प्राथमिक विद्यालयों के 4 सहायक अध्यापक 2 सहायक शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। जवाब मिलने पर निलंबन वेतन रोकने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

शनिवार को जिला शिक्षाधिकारी संजीव भालेराव, जिला शिक्षा केंद्र डीपीसी पीएस सोलंकी सहायक संचालक संजीव मंडलोई ने किल्लौद ब्लॉक के स्कूलों का निरीक्षण करने गए थे। निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय टांडा किल्लौद में शिक्षकों का काम सही नहीं मिला। शिक्षण कार्य में लापरवाही पर डीईओ भालेराव ने प्राथमिक स्कूल टांडा के 4 सहायक शिक्षकों किल्लौद के 2 सहायक अध्यापकों के विरुद्ध कार्रवाई की। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। निरीक्षण दल ने उत्कृष्ट विद्यालय किल्लौद का भी निरीक्षण किया जहां पर बच्चों की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए प्राचार्य को निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा इस तरह के औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे। कोई भी अपने कार्य में लापरवाही करता है तो इसी प्रकार सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।