तहसीलदार-सरपंच समर्थकों में विवाद
सरपंच उम्मीदवार सुशीला बाई समर्थक कर रहे थे टेंडर वोट गिने जाने की मांग
सिटीरिपोर्टर|खंडवा
ग्रामपंचायत रणगांव की सरपंच प्रत्याशी सुशीलाबाई पति भागीरथ ने रिटर्निग ऑफिसर से पुर्नगणना की मांग की है। उन्होंने तहसीलदार से सभी केंद्रों में पडे़ मत और टेंडर वोट की दोबारा गिनती कराए जाने की मांग की है। सुशीलाबाई और उनके समर्थक तहसीलदार अभिषेक शर्मा से मिले। सभी लोग टेंडर वोट गिनने की मांग पर अड़ गए। विवाद के कारण तहसीलदार शर्मा एक बार तो नाराज होकर अंदर कार्यालय में चले गए।
कांग्रेस नेता अजय ओझा, वीरेंद्र मिश्रा अन्य लोग खड़े रहे। थोड़ी देर बार अभिषेक शर्मा वापस आए। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से ज्ञापन लिया। साथ ही दोबारा गणना की मांग खारिज कर दी है। तहसीलदार ने बताया कि सरपंच पद की गणना पोलिंग बूथ पर ही हुई। वहां कोई आपत्ति नहीं लगाई। गणना के बाद टेंडर वोट लिफाफा में बंद कर दिए हैं। अब उन्हें नहीं खोला जा सकता है।
तहसील कार्याल में तहसीलदार अभिषेक शर्मा से चर्चा करते कांग्रेस नेता अजय ओझा।