बच्चों को खिलाई जाएंगी कृमिनाशक गोलियां
खंडवा| नेशनलडिवार्मिंग डे 10 फरवरी को 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों कृमिशनाशक टेबलेट एलबेन्डाजॉल की एक गोली दी जाएगी। सभी स्कूल आंगनवाड़ी केन्द्रों पर दी जाएगी। छूटे बच्चों को 11 से 14 फरवरी तक यह टेबलेट दी जाएगी। यह बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए यह जरूरी होती है।
तीनपुलिया के पास चाकूबाजी में दो घायल
खंडवा| तीनपुलिया खेत्र में शनिवार रात चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। रात 9 बजे अब्दुल सलाम पिता मोहम्मद अय्यूब निवासी इमलीपुरा को अज्ञात व्यक्ति ने चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके बाद दूसरी घटना में शेख रमजान पिता शेख इशाक निवासी चिड़िया मैदान को इमलीपुरा निवासी मुन्ना नामक युवक ने चाकू मारकर घायल कर दिया।