पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनिरूद्ध मोतेकर ने एक्सीलेंट कॉलेज मैनेजमेंट में पहला स्थान प्राप्त किया

अनिरूद्ध मोतेकर ने एक्सीलेंट कॉलेज मैनेजमेंट में पहला स्थान प्राप्त किया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा| सुभाषनगर निवासी अनिरूद्ध मोतेकर ने महाराष्ट्र में आयोजित एक्सीलेंट कॉलेज मैनेजमेंट सेमीनार में पहला स्थान प्राप्त किया। सेमीनार में सभी राज्यों के महाविद्यालयों के प्रोफेसर एवं डायरेक्टर शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व भी किया।

आजादअध्यापक संघ ने सौंपा ज्ञापन

खंडवा| आजादअध्यापक संघ ने शनिवार को कलेक्टर को मुख्य निवार्चन आयुक्त के नाम का एक ज्ञापन सौंपा। संघ ने जिला निर्वाचन अधिकारी से पंच और सरपंच चुनाव की मतगणना विकासखंड पर ही कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपते समय राजकुमारी, भीमाशंकर पटेल, शिवनाथ प्रसाद मिश्र, राधू कटारे, अर्जुन सिंह राठौर, नितिन पाटिल आदि उपस्थित रहे।