सच्चे मन से मांगना चाहिए भगवान से
खंडवा| भगवानके सामने मौन होकर सच्चे मन से मांगना चाहिए। मौन होकर मांगने से परमात्मा खुद सब कुछ दे देता है। यह बात पं. अनिल मार्कंडेय ने भागवत कथा के 5वंे दिन शनिवार को मां भुवनेश्वरी माता मंदिर के प्रांगण में कही। उन्होंने भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की माखनचोरी लीला, इंद्र का मानमर्दन, गोवर्धन पूजा, कालिया नाग का मर्दन जल के शुद्धिकरण की कथा सुनाई। रविवार को भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी का विवाहोत्सव मनाया जाएगा।