महिला पर दीवार गिरी, मौत
खंडवा| छैगांवमाखन के ग्राम आंवलिया में शनिवार दोपहर 2 बजे महिला पर दीवार गिर गई। परिजन गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर आए। रास्ते में उसकी मौत हो गई। रेशमबाई पति छीतर विश्वकर्मा घर में आए मेहमानों के लिए पानी ले जा रही थी। 12 फीट की पुरानी जर्जर दीवार अचानक गिर गई। महिला के सिर में गंभीर चोट लगी। जिला अस्पताल लाते समय छोटी छैगांव के पास महिला ने दम तोड़ दिया। शाम 4.30 बजे पोस्टमार्टम कर शव परिजन को सौंप दिया। छैगांव माखन पुलिस मामले की जांच कर रही है।