- Hindi News
- एमआईसी सदस्य अब तक बेकाम, दो ने ही शुरू किया
एमआईसी सदस्य अब तक बेकाम, दो ने ही शुरू किया
स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति
प्रभारीसदस्य वेदप्रकाश शर्मा ने काम शुरू कर दिया है। 500 की अाबादी पर एक सफाई कर्मचारी तैनात कर दिया है। सफाई व्यवस्था मजबूत की जा रही है।
यहकर सकते है : सफाईअभियान पर अमल।
जलकार्य तथा सीवरेज समिति
प्रभारीसदस्य अमर यादव पहले ही दिन से अपने कक्ष में बैठ रहे हैं। गर्मी में हर क्षेत्र में पानी मिल सके इसके लिए रोड मेप बना रहे हैं। लीकेज सुधारने के लिए एक बैठक भी ले चुके हैं।
यहकर सकते है : प्राथमिकतासे लीकेज सुधारे जाए।
समान्यप्रशासन समिति
कामशुरू नहीं किया है। इस कारण विभागीय स्तर पर व्यवस्थाओं में किसी तरह का सुधार नहीं हुआ है। अधिकारी-कर्मचारी अपने हिसाब से काम कर रहे हैं। प्रभारी सदस्य ममता राज तिवारी ने बताया अफसरों से चर्चा की है। जल्दी ही समीक्षा करेंगे।
यहकर सकते थे : कर्मचारीसमय पर आए। गुणवत्ता पूर्ण काम हो।
राजस्वविभाग समिति
प्रभारीसदस्य दिनेश पालीवाल कभी कभार निगम आते हैं। उन्होंने महापौर के साथ एक बैठक में शामिल होकर औपचारिकता पूरी की है। उनके मुताबिक रोज निगम जाने की जरूरत नहीं है।
यहकर सकते थे : आयके साधन बढ़ाने के प्रस्ताव तैयार करते।
शहरीगरीबी उपशमन विभाग समिति
सरकारीयोजनाओं का लाभ लेने के लिए लोग समग्र आईडी के लिए जूझ रहे हैं। अधिकारी-कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे है। प्रभारी सदस्य दिनेश पंवार ने बताया आज ही चर्चा की है। व्यवस्था सुधारेंगे।
यहकर सकते थे : समग्रआईडी तत्काल बनवाने की व्यवस्था।
विद्युतएवं यांत्रिकी विभाग समिति
एक-दोबार प्रभारी सदस्य वर्षा संदेश गुप्ता निगम पहुंची लेकिन बैठने की जगह नहीं मिली। अफसरों से चर्चा के बाद बिजली बचत के लिए एक सड़क पर एलईडी लाइट लगवाई।
यहकर सकते थे : विभिन्नस्थानों की बंद स्ट्रीट लाइट चालू कराई जा सकती थी।
यातायात एवं परिवहन प्रबंधन समिति
प्रभारीसदस्य को अभी यह पता नहीं इस विभाग में क्या हो रहा है। विभाग 1 नंबर जोन में है। प्रभारी सदस्य निगम आते हैं लेकिन बैठने के स्थान तय नहीं होने के कारण अब तक कुछ भी काम नहीं किया।
यहकर सकते थे : नगरसेवा संचालन के लिए प्रारंभिक कार्रवाई।
नियमित निगम भी नहीं पहुंच रहे अधिकांश सदस्य
भास्करसंवाददाता|खंडवा
मेयरइन काउंसिल गठन के 14 दिन बाद भी सदस्यों को प्रभार नहीं मिला है। निगम के 10 विभाग में से सात के प्रभारियों के नाम की घोषणा 22 जनवरी को हो गई थी। लेकिन अब तक सदस्यों के बैठने का स्थान तक तय नहीं हुआ है। एमआईसी सदस्य बेकाम हैं। दो सदस्यों ने बिना प्रभार मिले ही काम शुरू कर दिया है। इन दोनों सदस्यों के बैठने का स्थान पहले से तय है। स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग प्रभारी वेदप्रकाश शर्मा और जल कार्य तथा सीवरेज समिति प्रभारी अमर यादव पिछली परिषद में मिले अपने कक्षों में बैठकर काम करने लगे हैं। वहीं पांच सदस्य अभी भी असमंजस में ही हैं। एमआईसी सदस्यों के बैठने की जगह तय नहीं होने के कारण वह विभाग स्तर पर काम नहीं कर पा रहे हैं।
विभागप्रभारी देंगे चार्ज
^समितिप्रभारी सदस्यों को चार्ज संबंधित विभाग के प्रभारी अधिकारी देंगे। यह एक सामान्य प्रक्रिया है बैठक होने रजिस्टर में दस्तखत हो जाएंगे। -श्रीरामउपाध्याय, निगम सचिव
नगर निगम में स्वच्छता समिति के सदस्य कर्मचारियों के साथ चर्चा करते हुए।