सहायता के चेक वितरित किए
सहायता के चेक वितरित किए
खंडवा| प्राकृतिकप्रकोप प्रकरणों के निराकरण के लिए कलेक्टर महेश अग्रवाल के निर्देशानुसार चलाया जा रहा अभियान रविवार को भी जारी रहा। खालवा पंधाना तहसील के सभी क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। इसमें खालवा पंधाना के 9 प्रकरणों में 4 लाख 25 हजार रुपए की सहायता राशि के चेक वितरित किए। इसमें सर्पदंश से मृत्यु होने वाले 8 मृतकों के परिवारों को 50-50 हजार रुपए एक अग्नि से प्रभावित महिला को 25 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक दिया गया। यह चेक तहसीलदार नायब तहसीलदार ने दिए।