विश्व शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की
विश्व शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की
खंडवा| सूरजकुंडस्थित गायत्री मंदिर में रविवार दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक विश्व शांति दिवस मनाया गया। गायत्री परिवार के सुरेश गुप्ता ने बताया शांति पाठ, सामूहिक प्रार्थना, ध्यान, कल्याण साधना के बाद प्रसाद वितरण किया। गायत्री परिवार के लोगों ने वरिष्ठों के मार्गदर्शन में मंत्रोच्चार किया।