पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर घर जाकर किसानों काे बताएंगे कैसे कराएं मिट्टी का परीक्षण

घर-घर जाकर किसानों काे बताएंगे कैसे कराएं मिट्टी का परीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषिअधिकारी के साथ भाजपा कार्यकर्ता किसानों के घर-घर जाकर मिट्टी परीक्षण के उपाय बताएंगे। 25 सितंबर से 20 अक्टूबर तक जिले के हर ब्लाक में कृषि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता भी अधिकारियों के साथ गांव-गांव घूमेंगे। इंदिरा चौक स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार दोपहर किसान मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में मोर्चा के जिलाध्यक्ष रविंद्र शिवहरे ने बताया सभी ब्लाक में किसान रथ भ्रमण करेगा। एक दिन में एक रथ कम से कम तीन गांवों में किसानों को जागरूक करेगा। इससे किसानों को खेती की नई तकनीक के साथ ही जमीन की उर्वरता और मिट्टी परीक्षण कराने के तरीके भी बताए जाएंगे। किसान रथ का स्वागत हर किसान फूल की जगह अनाज से करेंगे। इस दौरान एकत्र अनाज को आंगनबाड़ी में बच्चों के भोजन के लिए दिया जाएगा। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष कोठारी, मंडी अध्यक्ष आनंद मोहे, जिला महामंत्री राजपालसिंह चौहान, अनिल माहेश्वरी, अशोक वर्मा, वासुदेव पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

अधिकार रैली आज, भािकसं सौंपेगा ज्ञापन

खंडवा|भारतीयकिसान संघ द्वारा सोमवार को पुरानी अनाज मंडी में सुबह 11 बजे केंद्र राज्य सरकार से अधिकारों पर चर्चा कर मांग पत्र पढ़ा जाएगा। इसके बाद शाम 4.30 बजे एक रैली निकालकर प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के नाम 20 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मालवा प्रांत अध्यक्ष प्रेम आर्य, उपाध्यक्ष रेवाराम भायड़िया, जिला मंत्री नरेंद्र पटेल, महामंत्री मालवा प्रांत दिनेश पाटीदार, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय जैन, अभय दुबे, संगठन मंत्री महेश चौधरी, अध्यक्ष नंदाजी पटेल, प्रांतीय सदस्य रामचंद्र चाचरिया, सेवक राम पटेल, सुभाष पटेल, श्रीकांत गोखले सहित भारतीय किसान संघ के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे।

राज्य सरकार से

बाजारमें खाद की मानक जांच होने पर विक्रय किया जाए। सभी मंडियों में सीसीटीवी कैमरे प्लेट कांटा लगाया जाए। मंडी में सब्जी, प्याज हेतु कोल्ड स्टोरेज एवं अनाज भंडार बनाया जाए। गांवों का मास्टर प्लान तैयार कर मालिकाना हक दिया जाए।

केंद्र सरकार से

कृषिलागत में 20 प्रतिशत लाभ जोड़कर समर्थन मूल्य तय किए जाएं। कृषि में उत्पादन के आधार पर जिंसों की आयात-निर्यात नीति बनाई जाए। फसल बीमा एच्छिक किया