पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर आज संस्कृति विभाग को भेजेंगे प्रस्ताव

कलेक्टर आज संस्कृति विभाग को भेजेंगे प्रस्ताव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किशोर दा की सुरीली यादों को बचाना है, हम सबको सहयोग देना चाहिए।-वीजू पाटिल,खंडवा

माननीयमुख्यमंत्री जी किशोर कुमार जी के निवास स्थान को राष्ट्रीय स्मारक बनाने की कृपा करें। धन्यवाद। -नारायणफरकले, जावर

मेरेसपनों की रानी कब आएगी तू सुना। कितना सुखद लगता है। आने वाली पीढ़ी के लिए किशोर स्मारक से बड़ी कोई सौगात नहीं होगी। - मिमांसानितिन गुप्ता, किशोर नगर खंडवा

किशोरदा का घर स्मारक बनना ही चाहिए। खंडवा दादाजी और किशोर दा के नाम से प्रसिद्ध है। किशोर कुमार कोई निशानी खंडवा में नहीं रही तो दादाजी का दरबार सूना हो जाएगा। सुनीलबरदे, बोरगांव बुजुर्ग

किशोरदा के घर को स्मारक बनाया जाना चाहिए। वे खंडवा की शान है। वासुदेवप्रसाद सैनी, खालवा

खंडवाशहर श्री दादाजी धूनीवाले और किशोर कुमार के बिना खंडहर है। ये शहर की आत्माएं हैं। किशोर दा के घर को स्मारक बनाना ही होगा। मो.नदीम शाह, अलवी

हमखंडवावासी खुशनसीब हैं कि हम किशोरदा की जन्मभूमि पर निवास करते हंै। यह हमारा फर्ज है कि हम उनकी यादों को इस शहर में ही संजो कर रखें। विनोदचौरे, विद्यानगर, खंडवा

किशोरकुमार खंडवा की शान हैं। उनके घर को स्मारक बनाना चाहिए। स्मारक का बनना शहरवासियों के लिए गर्व की बात होगी।- शुभमकोचले, कुमठी

अभियान से जुड़कर समर्थन कर रहे हैं लोग

भास्कर अिभयान

सुरीली यादों काे है बचाना

नोट : नाम और पता जरूर दें

दैनिक भास्कर, पड़ावा,इंदौर रोड, खंडवा

किशोर कुमार के घर को स्मारक घोषित कराने के भास्कर के अभियान में आप भी साथ दें। किशोर दा से जुड़ी खंडवा की यादें। उनके पैतृक घर को बचाने के सुझाव हमें भेंजे। आप अपने सुझाव, विचार, संस्मरण आदि हमें पत्र, ई-मेल, एसएमएस या वाट्सएप के माध्यम से भेज सकते हैं।

आप भी जुड़ें घर को स्मारक बनाने के अभियान से