- Hindi News
- मीडिया संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का शव मिला, फॉरेंसिक जांच हाेगी
मीडिया संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का शव मिला, फॉरेंसिक जांच हाेगी
स्कूटी से घर लौट रही महिला आरक्षक को ट्रक ने रौंदा, मौत
डायवर्शन रोड पर रविवार शाम करीब 6.24 मिनट पर खलटांका में पदस्थ महिला आरक्षक को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। शव को जिला अस्पताल में ले गए। सोमवार को पीएम होगा। इसके बाद ड्राइवर ट्रक लेकर खंडवा रोड की ओर भागा। लोगांे ने उसका पीछा किया। दीपिका लॉज के सामने उसे पकड़ा। ड्रायवर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डायवर्शन रोड स्थित चमेली की बाड़ी मोड़ पर महिला आरक्षक रानी गुर्जर (25) निवासी पटेल नगर ड्यूटी कर स्कूटर से घर लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से रहे ट्रक (एमपी 09केसी-1689) ने उसे टक्कर मार दी। लोगों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। महिला आरक्षक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर डॉ. जेपी बडेरिया ने मौत की पुष्टि की।
भास्कर न्यूज |खरगोन
जिलामुख्यालय से 40 किमी दूर खंडवा-बड़ौदरा स्टेट हाईवे पर सेगांव के पास ग्राम बोबलवाड़ी खेत में रविवार सुबह 8 बजे मीडिया संघ के पूर्व कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष अरविंद पाटीदार (32) निवासी सोनीपुरा का शव मिला। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। एसडीओपी आर.बी. दीक्षित, ऊन थाना प्रभारी प्रबलसिंह यादव आदि ने मौका मुआयना कर शव को जिला अस्पताल पीएम के लिए भेजा। इसमें कीटनाशक पीने से मृत्यु होने की बात सामने आई। संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव से परिजनों और समाजजनों ने हत्या की आशंका भी जाहिर की। उधर, मीडियाकर्मियों ने एएसपी राजेश दंडौतिया को ज्ञापन सौंप कर मामले की जांच करने की मांग की। पुलिस मामले की फोरेंसिक जांच करा रही है। अंत्येष्ठि शाम 4.30 बजे कुंदा नदी किनारे मुक्तिधाम में हुई। मुखाग्नि बड़े बेटे आशुतोष (9) ने दी। अंत्येष्ठि के बाद जिलेभर के मीडियाकर्मियों और पाटीदार समाजजनों ने अरविंद को श्रद्धांजलि देकर शोक जताया।
रानी गुर्जर
अरविंद पाटीदार