पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नीम का पेड़ काटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीम का पेड़ काटा

खंडवा| ‘मैं तोखामोश गवाह था जुल्म ज्यादती का तुम्हारी,इसलिए बूढ़े जिस्म पे मेरे चला दी कुल्हाड़ी’। सिटी कोतवाली परिसर में करीब छह दशक से लगा नीम का पेड़। जिसके हृदय में थाने की कई कड़वी सच्चाई छिपी हुई थी। निर्माण कार्य में बाधा बन रहे पेड़ को रविवार सुबह काटा गया। पेड़ की उम्र लगभग 60 साल बताई गई। पेड़ काटने वालों के अनुसार इसकी उम्र लगभग हो चुकी थी। उसके भीतरी भाग में दीमक गई थी। कोतवाली आने वाले लोग अकसर पेड़ के नीचे बैठकर पुलिसकर्मियों का इंतजार करते थे। बाहर से आए पुलिस जवान भी यहां थकान मिटाते थे।