खंडवा। त्योहार को लेकर रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाएगा। नवरात्र, दशहरा और दीवाली पर्व के लिए चलाई जा रही ट्रेनें नवंबर तक पटरी पर दौड़ेंगी। जनमंच के मनोज
सोनी के अनुसार 02171 मुंबई-
जम्मू तवी स्पेशल मुंबई से 26 सितंबर और 3 अक्टूबर को 00.35 बजे रवाना होकर 16.35 बजे खंडवा पहुंचेगी।
अगले दिन 17.30 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। वापसी में 02172 जम्मूतवी से 28 सितंबर और 5 अक्टूबर को 10.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 11.30 बजे खंडवा तथा तीसरे दिन 00.45 बजे मुंबई पहुंचेगी। इस ट्रेन का स्टापेज कल्याण, मनमाड़, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, झांसी, आगरा, दिल्ली, पानीपत, अंबाला, लुधियाना, जालंधर, पठानकोट में रहेगा। 01451 पुणे-लखनऊ ट्रेन पुणे से 22.00 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9.40 बजे खंडवा तथा तीसरे दिन 2.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
23 सितंबर, 21, 28 अक्टूबर, 4, 11 नवंबर को ट्रेन पुणे से चलेगी। 01452 लखनऊ-पुणे 6.30 बजे रवाना होकर 23.30 बजे खंडवा एवं अगले दिन 11.05 बजे पुणे पहुंचेगी। ट्रेन 25 सितंबर, 2, 23, 30 अक्टूबर, 6, 11 नवंबर को लखनऊ से रवाना होगी। 03061 हावड़ा-एलटीटी स्पेशल 8.15 बजे हावड़ा से रवाना होगी। खंडवा होते हुए तीसरे दिन 00.20 बजे एसटीटी पहुंचेगी। हावड़ा से 30 सितंबर, 7, 14, 21, 28 अक्टूबर को चलेगी।
03062 एलटीटी-हावड़ा स्पेशल 2, 9, 16, 23 और 30 अक्टूबर को 13.20 बजे निकलकर इसी दिन 22.55 बजे खंडवा तथा 3.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
इधर, 01015 एलटीटी-ग्वालियर स्पेशल एलटीटी से 13.20 बजे रवाना होगी। जो 23.10 बजे खंडवा, अगले दिन 11.15 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। एलटीटी से 20, 27 अक्टूबर, 1, 10 नवंबर को चलेगी। 01016 ग्वालियर से 13.30 बजे 21, 28 अक्टूबर, 4, 11 नवंबर को निकलकर खंडवा 1.30 बजे एवं अगले दिन 13.55 बजे एलटीटी पहुंचेगी।