पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टैंकर के इंतजार में सड़क पर लगा दिया जाम

टैंकर के इंतजार में सड़क पर लगा दिया जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टैंकर के इंतजार में सड़क पर लगा दिया जाम

खंडवा| भवानीमाता रोड पर जोशी मोहल्ला में जलसंकट का सामना कर रहीं महिलाओं बच्चों ने रविवार सुबह सड़क पर बर्तन रख नारेबाजी शुरू कर दी। यहां दो-दो दिन बीतने के बाद भी पानी का टैंकर नहीं आता। महिलाओं ने बच्चों के साथ मिलकर सड़क पर जाम लगाना शुरू किया। इसी दौरान पानी का टैंकर आया ताे महिलाएं चक्काजाम छोड़कर पानी भरने लगीं। उन्होंने बताया पूरा क्षेत्र टैंकर पर ही निर्भर है। निगम के द्वारा स्थायी व्यवस्था नहीं की जाती।