पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खंडवा|अनुसूचित जातिवर्ग के हितग्राहियों के लिए नई योजनाओं में लक्ष्य प्राप्त हुआ। इसे विभिन्न ब

खंडवा|अनुसूचित जातिवर्ग के हितग्राहियों के लिए नई योजनाओं में लक्ष्य प्राप्त हुआ। इसे विभिन्न बैंकों में लक्ष्य विभाजित किया है। इसमें मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में 20 हजार से 10 लाख रुपए...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूज़ इनबॉक्स

खंडवा|अनुसूचित जातिवर्ग के हितग्राहियों के लिए नई योजनाओं में लक्ष्य प्राप्त हुआ। इसे विभिन्न बैंकों में लक्ष्य विभाजित किया है। इसमें मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में 20 हजार से 10 लाख रुपए की परियोजना मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना में 20 हजार रुपए की परियोजना के लिए आवेदन बुलाए हैं।

नई योजनाओं में लक्ष्य प्राप्त हुआ

पुनासा|विधायक लोकेंद्रसिंहतोमर ने स्वेच्छानुदान राशि के चेक हितग्राहियों को वितरित किए। इसमें इलाज और अन्य मामलों में सहायता की गई है। यह चेक पुनासा, सरल्या, पिपलानी सहित अन्य गांवों के लोगों को दिए गए।

स्वेच्छानुदान राशि के चेक बांटे

किल्लौद|ब्लाक मुख्यालयपर शुक्रवार को साप्ताहिक हाट लगता है। यहां बड़ी संख्या में दुकानदार और हजारों ग्रामीण खरीदी करने आते हैं। पंचायत ने बाजार में सुविधा के नाम पर कुछ नहीं किया है। पूर्व सरपंच भागवत पटेल ने बताया बाजार में साफ-सफाई के साथ पानी का इंतजाम नहीं रहता।

साप्ताहिक हाट में व्यवस्था नहीं कर रही पंचायत

बीड़|मोहद केसलीम खान एवं प|ी जैबून बी बुधवार को हज के लिए रवाना हुए। इससे पूर्व मोहद और बीड़ के समाजजनों और मोहल्ले के लोगों ने उनका सम्मान कर नम आखों से विदाई दी। इकबाल खान, नियाज खान ने बताया हज यात्री आज इंदौर गए हैं। वहां से गुरुवार को मक्का के लिए उड़ान भरेंगे।

नम आंखों से दी विदाई

हरसूद|स्थानक भवनमें संत प्रेम मुनिजी मसा के सानिध्य में तपस्या का दौर जारी है। मुकेश बनवट ने गर्म जल पर 36 उपवास किए जिनका पच्चखाण बुधवार को किया गया। आशापुर के सुभाष घीया के 11, शानू जैन के 28 तथा श्रद्धा जैन के 26 उपवास के साथ जुगल किशोर लभानिया के सात उपवास पूर्ण हो चुके हैं।

मुकेश बनवट ने गर्म जल पर 36 उपवास

खालवा|ग्राम कोठाके मंसूरी स्वसहायता समूह की महिलाएं एक शराबी युवक से परेशान हैं। वह नशे में जबरन आकर रोटियां और सब्जी ले जाता है। समूह अध्यक्ष साबरा बी एवं कल्लो बाई ने बताया गांव का राजेंद्र सोमवार को नशे में भोजन कक्ष में घुस आया और अभद्रता कर रोटी उठाने लगा।

भोजन समूह की महिलाएं शराबी से परेशान

किल्लौद|कांग्रेस प्रदेशाध्यक्षअरुण यादव मंगलवार शाम कुशीनगर एक्सप्रेस से खंडवा जा रहे थे। इस दौरान खिरकिया स्टेशन पर ब्लाक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत कर समस्याओं का ज्ञापन सौ