भास्कर संवाददाता|खंडवा
भास्कर संवाददाता|खंडवा
हमनारी हैं नारी, आज की समय की नारी, जो बेबस और मारी। एक दिन ऐसा आएगा, जब हम पैरों पर होकर खड़े होकर दिखलाएंगे।
एसएन कॉलेज में युवा उत्सव के तहत हुई लघु नाटिका में यह संवाद गूंजे। नाटिका कॉलेज में प्रथम रही। इसमें अदिति सेन, लवीना लाड़, दीपिका पगारे ने अभिनय किया। कॉलेज में युवा उत्सव के दूसरे दिन रंगोली, एकल वादन, गायन, समूह गायन एवं लघु नाटिका की स्पर्धाएं हुईं। रंगोली में ज्योति राठौर, चित्रकला कार्टून में पूनम मिश्रा, कोलॉज में शबनम कुरैशी, आॅन स्पॉट पेंटिंग में जूही शाक्य एवं पोस्टर में शिल्पा मौर्य पहले स्थान पर रहीं। समूह गायन में सोनल शुक्ला, एकल गायन में प्रबल दीक्षित, पल्लवी फुलकर, प्रवीण पगारे प्रथम रहे। समूह नृत्य में राजधर और उनके साथियों ने एवं एकल नृत्य में स्वाति सकरगाए पहले स्थान पर रहे। गर्ल्स कॉलेज में रंगोली और चित्रकला की स्पर्धाएं हुईं। कॉलेज की प्रोफेसर युवा उत्सव प्रभारी आरती दुबे ने बताया रंगोली में प्रज्ञा रावत प्रथम रहीं। चित्रकला में पांच स्पर्धाएं हुईं। इसमें कोलॉज में फाल्गुनी साल्वे, पोस्टर में श्रेया जैन, क्ले मॉडलिंग में गीतांजली तोमर, कार्टून में आशा मंसारे ऑन स्पॉट में आफरीन पहले स्थान पर रहीं।
युवा उत्सव में एसएन कॉलेज में समूह नृत्य प्रस्तुत करते विद्यार्थी।
नारी बेबस और मारी, एक दिन ऐसा आएगा जब अपने पैरों पर खड़े होकर दिखलाएंगे