पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फेसबुक पर पीएम और सीएम को सीधे भेजे संदेश

फेसबुक पर पीएम और सीएम को सीधे भेजे संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा| किशोरकुमार के घर को स्मारक बनाने के लिए लोग पत्र के साथ ही सीएम के फेसबुक और पीएम इंडिया वेबसाइट पर सीधे संदेश भेज सकते हैं। इसके लिए इंटरनेट पर जाकर अपना संदेश टाइप करना होगा। यह संदेश प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के फेसबुक पेज पर संदेश भेज सकते हैं। सीएम के साथ ही संस्कृति विभाग के ईमेल आईडी पर मेल कर सकते हैं। इनके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीएम इंडिया और नरेंद्र मोदी के नाम से फेसबुक पर संदेश भेजे जा सकते हैं। जनमंच के चंद्रकुमार सांड ने बताया कि बुधवार को 100 पोस्टकार्ड भोपाल भेजे हैं। गुरुवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज में पोस्टकार्ड लिखाए जाएंगे।

संस्कृति विभाग के लिए यहां मेल करें

directorculture@rediffmail.com

मुख्यमंत्री के लिए यहां लिखें

www.facebook.com/cmmadhayapradesh

प्रधानमंत्री को यहां लिखें

http://pmindia.gov.in

नोट : नाम और पता जरूर दें

किशोर कुमार के घर को स्मारक घोषित कराने के भास्कर के अभियान में आप भी साथ दें। किशोर दा से जुड़ी खंडवा की यादें। उनके पैतृक घर को बचाने के सुझाव हमें भेंजे। आप अपने सुझाव, विचार, संस्मरण आदि हमें पत्र, ई-मेल, एसएमएस या वाट्सएप के माध्यम से भेज सकते हैं।

आप भी जुड़ें घर को स्मारक बनाने के अभियान से

भास्कर अिभयान

सुरीली यादों काे है बचाना

दैनिक भास्कर, पड़ावा,इंदौर रोड, खंडवा