आप पानी की कीमत समझें
तोड़ दो कुर्सी, टेबल जब्त की
प्लेटफार्म नंबर-1 पर सीनियर डीसीएम ने एक कुर्सी-टेबल और खाद्य सामग्री जब्त की। उन्होंने अफसरों से कहा कुर्सी तोड़ दो। सामग्री फेंककर टेबल जब्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि मुझे यहां पहले जाना था। खंडवा की स्थिति बहुत खराब है। सीनियर डीसीएम ने आरपीएफ के एएसआई राधेश्याम यादव से गंदगी फैलाने वालों और सर्कुलेटिंग एरिया में पार्किंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद वे पठानकोट एक्सप्रेस से भुसावल रवाना हो गए।
प्याऊ की टोंटी से बहते पानी को सीनियर डीसीएम एनजी बोरीकर ने बंद किया।
3 दिन में सुधारें व्यवस्थाएं
सीनियरडीसीएम ने एईएन सुजीत कुमार और सीनियर सेंक्शन इंजीनियर एसबी सिंघल को तीन दिन में व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। दिन रात काम कराओ और शौचालय, वेटिंग रूम, प्लेटफार्म के शौचालय, आरपीएफ की टंकी के लीकेज, क्षतिग्रस्त टोंटियां, टाइल्स सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने हेल्थ इंस्पेक्टर आशा गुर्जर, सी टीआई एनके शर्मा, स्टेशन प्रबंधक रमेश चंद्रा को भी तीन पुलिया से लेकर सभी जगह सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
भास्कर संवाददाता|खंडवा
जंक्शनपर 24 घंटे हो रही पानी की बर्बादी देख भुसावल मंडल के सीनियर डीसीएम एनजी बोरीकर नाराज हो गए। उन्होंने अफसरों को नसीहत दी कि आखिर तुम लोग कब पानी की कीमत समझोगे। वे बुधवार दोपहर साकेत एक्सप्रेस से जंक्शन का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने फटकार लगाते हुए अफसरों से कहा कि प्याऊ की टोटियां से पानी बह रहा है। उसके नीचे हरे रंग की काई जमी हुई है। ऐसी गंदगी में कोई यात्री कैसे पानी पी सकता है। लीकेज का पानी ट्रैक पर जा रहा है। आप लोग रोज यहां से निकलते हैं लेकिन आपको यह सब दिखाई नहीं देता। भुसावल से अफसर आकर बताएंगे तभी व्यवस्था सुधारेंगे क्या?