- Hindi News
- ओंकारजी से प्रार्थना की, कैंडल मार्च निकाला
ओंकारजी से प्रार्थना की, कैंडल मार्च निकाला
खंडवा| सड़क,नाली की मांग को लेकर वत्सला विहार कॉलोनी में धरना आठवें दिन भी जारी रहा। यहां से सुबह महिला मंडल की सदस्य ओंकारेश्वर पहुंची। नर्मदा स्नान कर भगवान ओंकारेश्वर से प्रार्थना की। हाउसिंग बोर्ड, नगर निगम, जिला प्रशासन के अफसर और जनप्रतिनिधियों को सद्बबुद्धि देने की कामना की। इस दौरान कुछ महिलाएं धरने पर बैठी रही। शाम को ओंकारेश्वर से लौटने पर कॉलोनी में धरना स्थल से शिव मंदिर तक कैंडल मार्च किया।