ड्रोन से सिमी आतंकियों की तलाश शुरू
बिजनौरमें विस्फोट के बाद भागे आतंकियों को पकड़ने के लिए जांच एजेंसियों ने ड्राेन कैमरे से उत्तराखंड से सटे जंगलों में तलाश शुरू कर दी है। ब्लॉस्ट के बाद जाटान मोहल्ला से दूसरे सुरक्षित स्थान पहुंचे आतंकियों ने मेरठ-गाजियाबाद के बाद दिल्ली जाने की प्लानिंग बताई थी। खुफिया एजेंसियों ने आशंका जताई है आतंकवादी दिल्ली में किसी सार्वजनिक स्थल पर बम ब्लॉस्ट करने की साजिश रच रहे थे। कानून-व्यवस्था आईजी अमरेंद्र कुमार सेंगर के मुताबिक बिजनौर पुलिस आतंकियों के तीन सहयोगी रईस अहमद, अब्दुल्ला और हुस्ना से पूछताछ पता चला है कि आतंकी बिजनौर में विस्फोट से ठीक 20 दिन पहले जानसठ गए थे। उत्तराखंड पुलिस की मदद से एटीएस और एनआईए की टीम ने अभियान चलाकर आतंकियों की तलाश की। लेकिन उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी।