- Hindi News
- घर को स्मारक बनाने राष्ट्रीय स्तर पर अभियान
घर को स्मारक बनाने राष्ट्रीय स्तर पर अभियान
सोशलमीडिया पर किशोर कुमार के घर को बचाने की मुहिम को पहले दिन से ही जनसमर्थन मिल रहा है। किशोर कुमार के घर के लिए शहर के युवा व्यवसायी ने फेसबुक पर किशोर कुमार खंडवा के नाम से पेज तैयार किया है। उनके इस पेज से 1200 लोग अभी तक जुड़ चुके हैं। फेसबुक पर किशोर कुमार खंडवा का पेज बनाने वाले युवा व्यवसायी मोहित तीर्थानी ने कहा किशोर दा का घर बचाने के लिए फेसबुक पर इवेंट ऑर्गेनाइज करेंगे। किशोर दा के घर को संरक्षित किए जाने का प्रयास को हर घर तक पहुंचाने के लिए फेसबुक पर इवेंट से अभियान चलाएंगे। इससे देश विदेश में किशोर कुमार के घर को स्मारक बनाने के लिए समर्थन मांगा जाएगा। सामाजिक संस्था जनमंच किशोर कुमार के घर को बचाने के लिए लगातार पोस्टकार्ड अभियान चला रहा है। कलेक्टर एमके अग्रवाल ने संस्कृति विभाग को किशोर कुमार के घर को अधिग्रहित किए जाने का प्रस्ताव भेजा है। कलेक्टर ने नगर निगम के प्रस्ताव पर संस्कृति विभाग से अधिग्रहण करने की अनुमति मांगी है।
संदेशों की झड़ी...
गर्व की बात है, किशोर दा ने खंडवा का नाम दुनिया में रोशन किया। शर्म की बात है कि हम उनकी विरासत को स्मारक नहीं बना पा रहे हैं। -धमेंद्र गंगराड़े, कुठला
किशोरदा जैसा गायक कलाकार पूरी दुनिया में अनोखा है। इसलिए उनका घर को स्मारक बनाना जरूरी है। -मोहनचक्रवर्ती, रामनगर खंडवा
किशोरदा का आशियाना है बचाना। अब नहीं चलेगा कोई और बहाना किशोर स्मारक खंडवा में हैं बनाना।
राजकुमारगोहिया, किशोर नगर खंडवा
फेसबुक पर किशोर कुमार का पेज
www.facebook.com/kishorekumarskhandwa
संस्कृति विभाग के लिए यहां मेल करें
directorculture@rediffmail.com
मुख्यमंत्री के लिए यहां लिखें
www.facebook.com/cmmadhayapradesh
प्रधानमंत्री को यहां लिखें
http://pmindia.gov.in
नोट : नाम और पता जरूर दें
किशोर कुमार के घर को स्मारक घोषित कराने के भास्कर के अभियान में आप भी साथ दें। किशोर दा से जुड़ी खंडवा की यादें। उनके पैतृक घर को बचाने के सुझाव हमें भेंजे। आप अपने सुझाव, विचार, संस्मरण आदि हमें पत्र, ई-मेल, एसएमएस या वाट्सएप के माध्यम से भेज सकते हैं।
आप भी जुड़ें घर को स्मारक बनाने के अभियान से
दैनिक भास्कर, पड़ावा,इंदौर रोड, खंडवा
भास्कर अिभयान
सुरीली यादों काे है बचाना