- Hindi News
- खंडवा|सीएम हेल्पलाइनपर शिकायत के बाद समस्या नहीं सुलझने की शिकायत
खंडवा|सीएम हेल्पलाइनपर शिकायत के बाद समस्या नहीं सुलझने की शिकायत
खंडवा|सीएम हेल्पलाइनपर शिकायत के बाद समस्या नहीं सुलझने की शिकायत तो आती ही रहती हैं अाम लोग परेशान रहते हैं। मांधाता विधायक लोकेंद्र सिंह तोमर ने गुरुवार को पहली बार सीएम हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 181 लगाया तो फोन ही रिसीव नहीं हुआ। मांधाता विधायक तोमर अपने क्षेत्र की समस्याओं के सिलसिले में व्यवसायिक परीक्षा मंडल के अफसरों से बात करना चाह रहे थे। उन्होंने अध्यक्ष आईएएस देवेंद्र विरदी को फोन लगाया। रिसीव नहीं हुआ। उन्होंने अन्य अफसर प्रशांत मिश्रा को फोन लगाया नहीं उठाया गया। इसके बाद मांधाता विधायक तोमर ने कार्यालय में पदस्थ लिपिकों को फोन लगाया। फोन फिर भी नहीं उठा। फोन नहीं उठाए जाने से परेशान मांधाता विधायक तोमर ने सीएम हेल्पलाइन की सहायता लेनी चाही। उन्होंने 181 डायल किया। यहां भी फोन नहीं उठा। इसके बाद विधायक मांधाता ने कार्यालय में एक अन्य नंबर पर फोन किया तब फोन उठा और अफसरों से बात हो पाई।
सीएम हेल्पलाइन पर विधायक का फोन नहीं उठा