- Hindi News
- 480 हथियारों की नहीं बनी यूआईडी, भेजेंगे नोटिस
480 हथियारों की नहीं बनी यूआईडी, भेजेंगे नोटिस
लाइसेंस निरस्त तो जब्त हो जाएंगे शस्त्र
एकबार लाइसेंस निरस्त हो जाने पर शस्त्र राजसात करने की कार्रवाई की जा सकती है। मतलब जिला प्रशासन लाइसेंस निरस्त करके सूची पुलिस प्रशासन को सौंप देगा। शस्त्र जमा कराने या जब्त करने के निर्देश दे देगा। इसके बाद शस्त्र जमा करने ही होंगे। न्यायालय में प्रकरण जाएगा। वाजिब कारण होने पर ही लाइसेंस रिनुवल होगा और शस्त्र वापस मिलेगा।
भेजेंगे नोटिस
^अबतक जिन्होंने शस्त्र यूआईडी के लिए आवेदन नहीं किया है उन्हें नोटिस भेजेंगे। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। शस्त्र की यूआईडी सबके लिए जरूरी है। -एसएस बघेल, अपरकलेक्टर
जिले में कुल लाइसेंस 1420
अबतक बने यूआईडी 840
स्थानांतरणहोने की संभावना 100
बिनायूआईडी के बचे शस्त्र 480
यह है स्थिति
भास्कर संवाददाता| खंडवा
प्रत्येकशस्त्र का यूनिक आइडेंटीफिकेशन देने के लिए लगभग डेढ़ महीने से प्रक्रिया चल रही है पर अब तक 840 शस्त्रधारियों ने ही यूआईडी लेने के लिए प्रक्रिया पूरी की है। लगभग 100 शस्त्रधारियों के स्थानांतरण होने की संभावना है। मतलब अभी भी लगभग 480 शस्त्रधारी ऐसे हैं जिन्होंने बंदूक, रायफल, रिवाल्वर होने के बावजूद यूआईडी के लिए आवेदन नहीं किया है। केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए इस नए कानून का पालन नहीं कर रहे हैं।
उधर केंद्र सरकार जल्दी से जल्दी सभी शस्त्रों का यूआईडी जारी करने का दबाव बना रही है यही कारण है कि जिला प्रशासन की शस्त्र लाइसेंस शाखा ने नोटिस जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही पहचान तय करके यूआईडी नहीं बनवाने वालों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाएगा। जवाब में तर्कपूर्ण कारण नहीं होने पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा सकती है।