- Hindi News
- विधायक ने कलेक्टर से कहा ट्रामा सेंटर जल्द शुरू कराएं
विधायक ने कलेक्टर से कहा ट्रामा सेंटर जल्द शुरू कराएं
{कलेक्टर बोले आज नहीं बाद में करेंगे सर्जिकल वार्ड का निरीक्षण
भास्करसंवाददाता|खंडवा
विधायकदेवेंद्र वर्मा ने शुक्रवार को जिला अस्पताल में ट्रामा सेंटर चालू करने का आग्रह कलेक्टर एमके अग्रवाल से किया। विधायक वर्मा ने कलेक्टर से कहा अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में मरीज जमीन पर लेटकर इलाज करा रहे है। कलेक्टर साहब वार्ड में चलकर वहां की स्थिति तो देखिए। विधायक के आग्रह पर कलेक्टर एमके अग्रवाल ने कहा आज नहीं बाद में संयुक्त रूप से वार्ड का निरीक्षण करेंगे। कलेक्टर ने ट्रामा यूनिट को चालू किए जाने के संबंध में प्रशासनिक तौर पर की गई कार्रवाइयों का ब्योरा विधायक को दिया।
जिला अस्पताल में ट्रामा सेंटर दो महीने से बनकर तैयार है। 40 सीटर ट्रामा यूनिट को चालू कराने की फाइल भोपाल में अटकी हाेने की बात कह कर अधिकारी पल्ला झाड़ रहे है। विधायक वर्मा ने सिविल सर्जन डॉ.ओपी जुगतावत से कहा अस्पताल की व्यवस्था ठीक नहीं है। इसे सुधारे। ट्रामा यूनिट को चालू कराने के लिए आप ने क्या किया? विधायक के सवाल पर सिविल सर्जन डॉ.जुगतावत ने कहा स्टॉफ नहीं कहा से करें ट्रामा यूनिट चालू। वहां के लिए अलग से स्टॉफ की जरूरत होगी। इसके लिए स्वास्थ्य संचालनालय को पत्र लिखा है।
कृषि रथ बोरगांव में
खंडवा|कृषिमहोत्सव के दौरान कृषि रथ शुक्रवार रात बोरगांव बुजुर्ग पहुंचा। रथ के साथ 17 विभागों के अधिकारी कर्मचारी पहुंचे। रात्रि विश्राम पर अनुविभागीय अधिकारी महेंद्रसिंह कवचे की उपस्थिति में अफसरों ने लोगों को कृषि को लाभ का व्यवसाय कैसे बनाए इस बात की जानकारी दी। नायब तहसीलदार राजेश पाटीदार, राजस्व निरीक्षक अरविंद पाराशर, पटवारी प्रहलाद खेड़े शामिल हुए।
अस्पताल परिसर में चर्चा करते कलेक्टर, विधायक सिविल सर्जन।