पूनमचंद गुप्ता कॉलेज ने जीती स्पर्धा
पूनमचंद गुप्ता कॉलेज ने जीती स्पर्धा
खंडवा। एसएनकॉलेज के तत्वावधान में गुरुवार शुक्रवार को जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। इसमें जिले की चार टीमों ने हिस्सा लिया। गुरुवार को पहले मैच में पूनमचंद कॉलेज ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन कॉलेज को पराजित किया। दूसरा मैच एसएन कॉलेज एवं शासकीय कॉलेज हरसूद के बीच हुआ। इसमें एसएन कॉलेज ने जीत हासिल की। शुक्रवार को फाइनल मैच में पूनमचंद कॉलेज ने एसएन कॉलेज को पराजित किया। विजेता तथा उपविजेता के लिए शील्ड रीगल स्पोटर्स द्वारा दी गई।