महिला पर्यवेक्षक चयन परीक्षा आज
महिला पर्यवेक्षक चयन परीक्षा आज
खंडवा. महिलापर्यवेक्षक चयन परीक्षा रविवार सुबह 9 बजे से होगी। व्यापमं ने प्रवेश पत्रों में परीक्षा केंद्र का नाम गलत प्रिंट कर दिया। इसमें पं.भगवंतराव मंडलोई कृषि कॉलेज की जगह पं.जवाहरलाल नेहरू प्रिंट कर दिया। परीक्षा के 12 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 4500 महिला अभ्यर्थी परीक्षा देंगी।