- Hindi News
- चेंबर ऑफ कॉमर्स का स्वर्ण जयंती समारोह 18 को
चेंबर ऑफ कॉमर्स का स्वर्ण जयंती समारोह 18 को
चेंबर ऑफ कॉमर्स का स्वर्ण जयंती समारोह 18 को
खंडवा. पूर्वनिमाड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का स्वर्ण जयंती समारोह 18 दिसंबर को मनाया जाएगा। गौरीकुंज सभागृह में आयोजित होने वाले समारोह के तहत विभिन्न आयोजन होंगे। चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष इकबाल शंकर गुलाटी ने बताया कि उद्घाटन सत्र सुबह 11 बजे से दानवीर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण के साथ शुरू होगा। इसमें दैनिक भास्कर समूह के चेयरमैन रमेशचंद अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। विशेष अतिथि विधायक देवेंद्र वर्मा, नवनिर्वाचित महापौर सुभाष कोठारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव होंगे। समारोह में तकनीकी सत्र दोपहर 12.40 बजे से शुरू होगा। इसमें मैनेजमेंट गुरु एन. रघुरामन, कंफेडरेशन ऑफ कॉमर्स (महिला विंग) की राष्ट्रीय संयोजक सीमा सेठी और वित्त सलाहकार आरएस अग्रवाल व्याख्यान देंगे। सुरबहार म्यूजिकल ग्रुप द्वारा रात 9 बजे से संगीत कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।