बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा
बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा
खंडवा . भाजपाअनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक शनिवार को जिला कार्यालय में आयोजित हुई। मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेंद्र अलावा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पार्टी के महासदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। शैलेन्द्र अलावा ने बताया कि 14 दिसंबर को प्रदेश की 47 जनजाति विधानसभा क्षेत्रों में जनजाति मंडलों के साप्ताहिक हाट बाजारों में मोर्चा मंच लगाकर पार्टी का फ्लैक्स टोल फ्री नंबर 18002662020 लिखकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का आह्वान करेगा। 25 दिसंबर को मोर्चे द्वारा एक दिन में चार हजार प्राथमिक सदस्य प्रत्येक जनजाति विधानसभा क्षेत्र में बनाना तय किया गया है। बैठक को जिलाध्यक्ष सुभाष कोठारी, पंधाना विधायक योगिता बोरकर, मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्रसिंह इंधावड़ी, राजपाल चौहान ने भी संबोधित किया।