- Hindi News
- जिलेभर में बनाए जाएंगे 2 लाख 25 हजार सदस्य
जिलेभर में बनाए जाएंगे 2 लाख 25 हजार सदस्य
{25 दिसंबर को जिले भर में चलाया जाएगा भाजपा का महा सदस्यता अभियान
भास्करसंवाददाता. खंडवा
भारतीय जनता पार्टी ने सदस्य बनाने का अभियान शुरू कर दिया है। शुरुआत में टोल फ्री नंबर 18002662020 से सदस्य बनाए जा रहे हैं। कोई भी व्यक्ति इस नंबर पर डायल कर भाजपा का सदस्य बन सकता है। दिल्ली से टोल फ्री नंबर संचालित किया जा रहा है। नंबर डायल करने के बाद एक मैसेज आएगा। उसके बाद सदस्य बनने वाला व्यक्ति अपना नाम, वोटर आईडी मैसेज कर देगा तो उसे सदस्य बना लिया जाएगा। इसके माध्यम से सदस्य बनने वालों की जानकारी जिला मुख्यालय पर भी दी जा रही है। अब तक करीब दो हजार सदस्य टोल फ्री नंबर से बनाए जा चुके हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर को जिले भर में एक साथ सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। 2 लाख 25 हजार सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य तय किया है। इससे पहले जिले में 50 हजार सामान्य सदस्य थे। 2500 सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। अभी तक सक्रिय सदस्यों की संख्या 1700 थी।
सक्रियसदस्य को बनाने होंगे 100 सदस्य: सक्रियसदस्य बनने से पहले संबंधित कार्यकर्ता को अपने ही मंडल में 100 सदस्य बनाना होंगे। सदस्य बनाने के लिए जिला, मंडल और बूथ स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर 40 प्रतिशत लोगों को सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा है।
कार्यशाला में दी जाएगी समझाइश
^महासदस्यता अभियान को लेकर 15 दिसंबर को ओंकारेश्वर में कार्यशाला होगी। इसमें सदस्य बनाए जाने के लिए पदाधिकारियों को समझाइश दी जाएगी। -धीरजसिंह चौहान, जिलासंगठन मंत्री, भाजपा