- Hindi News
- 1645 स्कूलों के 1.83 लाख बच्चों का मूल्यांकन कल
1645 स्कूलों के 1.83 लाख बच्चों का मूल्यांकन कल
पर्व20 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान जिम्मेदार प्राचार्य, व्याख्याता, जनशिक्षक, शिक्षक निरीक्षण कर स्कूल के रजिस्टर, हाजिरी, बच्चों की उत्तर पुस्तिकाओं, साफ-सफाई, शिक्षकों के आने जाने की जानकारी लेकर रिपोर्ट जिला शिक्षा केंद्र को प्रस्तुत करेंगे।
भास्कर संवाददाता. खंडवा
15 दिसंबर को आयोजित होने वाले प्रतिभा पर्व मूल्यांकन के प्रश्नपत्र विकासखंड स्तर पर जनशिक्षक शिक्षकों को वितरित कर दिए गए हैं। मूल्यांकन में जिले के 1645 प्राथमिक माध्यमिक स्कूलों के 1 लाख 83 हजार बच्चे शामिल होंगे।
छह दिनी प्रतिभा पर्व को लेकर सभी विभागीय तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के लिए प्रश्नपत्रों का वितरण शनिवार को जनशिक्षकों के माध्यम से स्कूलों में कर दिया गया। साथ ही स्कूलों के सत्यापन की जिम्मेदारी प्राचार्य, व्याख्याता, बीआरसी, जनशिक्षकों को सौंप दी गई है। जो छह दिन तक आठ-आठ स्कूलों का निरीक्षण करेंगे।
सांस्कृतिकआयोजन भी होंगे: सोमवारसुबह 10 बजे शिक्षक स्कूल पहुंचेंगे। 10.30 बजे प्रार्थना होगी। 11 से दोपहर 1 बजे तक बच्चों का मूल्यांकन होगा। 1 से 2 बजे तक मध्याह्न भोजन के बाद बच्चों के हाथ धुलाए जाएंगे। उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम, बालसभा, चित्रकला सहित अन्य आयोजन होंगे। शाम 4.30 बजे परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। जिन स्कूलों में बच्चों की संख्या अधिक होगी उनके परिणाम अगले दिन घोषित होंगे।
^मूल्यांकनका आयोजन छह महीने में किया जाता है। बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मूल्यांकन का आयोजन किया जाता है। मूल्यांकन की तैयारियां पूरी की गई हैं। -पीएस सोलंकी, डीपीसी,जिला शिक्षा केंद्र