सड़क पर चलकर दिखाएं अफसर
अपनी प्रतिक्रिया हमें भेजंे
इंदौर नाके से धरमकांटे तक 2.2 किलोमीटर लंबा फोरलेन नहीं बनने से लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं। शुक्रवार रात हुई हल्की बारिश से ही धरमकांटा क्षेत्र में सड़क पर कीचड़ फैल गया है। यहां से पैदल और दो पहिया वाहन निकालना मुश्किल हो रहा है। करीब दो साल से सड़क नहीं बनने से परेशान लोगों ने कहा अफसर इस रोड पर पैदल चलकर दिखाएं। पता चल जाएगा कैसे हम लोग इस रोड से निकलते हैं और इसके पास रहते हैं। कई बार शिकायतें की लेकिन समस्या हल नहीं हुई। जनप्रतिनिधि भी कुछ नहीं कर पाए। सीएम हेल्पलाइन पर भी क्षेत्र के कुछ लोगों ने बार-बार शिकायत की लेकिन हाथ में सिर्फ शिकायत नंबर ही लगा।
बारिश होने से बायपास पर फैला कीचड़।
आंखों में जमती है धूल की परत
^बायपास रोड पर हमारा घर है और व्यवसाय इंदौर नाका क्षेत्र में करते हैं। दिन में कई बार आना-जाना पड़ता है। इससे आंखों में धूल की परत जम जाती है। दिनभर मुंह पर कपड़ा ढंककर रखना पड़ता है। एक बार अफसर इस रोड पर चलकर दिखाएं, पता चल जाएगा लोग कैसे जी रहे हैं। नजरखान, बायपासरोड
थकगए शिकायतें करते-करते
^शिकायतें करते-करते थक गए हैं। लोक निर्माण विभाग के अफसर, कलेक्टर और मुख्यमंत्री तक शिकायत कर चुके हैं। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत का नंबर मिला लेकिन सड़क नहीं बन पाई। एक महीने में आठ से अधिक बार शिकायतें की हैं। हर बार की तारीख नोट कर रखी है। मोहम्मदसाबिर, बायपासरोड
बहानेकी बजाए काम करें
^सड़क बनाने की बजाए अधिकारी एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। फंड नहीं होने का बहाना बनाकर अपने दायित्वों से पल्ला झाड़ रहे हैं। अफसर ईमानदारी से काम करें तो सड़क समय पर बन सकती है। राजकुमारसराफ, सराफाबाजार