- Hindi News
- चलाना नहीं आती इसलिए मशीन से नहीं की सफाई, झाड़ू ही लगाई
चलाना नहीं आती इसलिए मशीन से नहीं की सफाई, झाड़ू ही लगाई
जंक्शन पर शनिवार सुबह मैकेनाइज्ड क्लीनिंग की मशीनें कमरे से बाहर नहीं निकाली। निजी कंपनी के कर्मचारियों ने सुबह आधे घंटे देरी से प्लेटफार्म नंबर-2 पर झाड़ू लगाकर औपचारिकता निभाई। दो शिफ्टों में पहले दिन 17 कर्मचारियों ने बगैर आधुनिक मशीनों के जंक्शन की सफाई की। ठेकेदार के स्थानीय कर्मचारियों को आधुनिक मशीनें संचालित करना नहीं आती। जिम्मेदार रेलवे अफसर ठेकेदार के सामने बेबस नजर आए।
उनका कहना है फिलहाल ठेकेदार को संसाधन और कर्मचारी जुटाने में थोड़ा समय लग रहा है। जबकि मंडल ने एक महीने पहले ठेकेदार को वर्क आर्डर जारी कर दिए थे। मंडल ने 25 लाख रुपए सालाना खर्च पर जंक्शन की सफाई की ठेका दिया है। हेल्थ इंस्पेक्टर सुबह 8 बजे प्लेटफार्म नंबर-1 स्थित कार्यालय पहुंच गई। यहां उन्होंने शासकीय कर्मचारियों को ड्यूटी बताई। इसके बाद सुबह 8.30 बजे ठेकेदार के 13 कर्मचारियों ने जंक्शन प्लेटफार्म, फुट ओवरब्रिज समेत अन्य स्थानों पर सफाई शुरू की। इस दौरान तो ठेकेदार नजर आया और ही कर्मचारी ड्रेस कोड में दिखाई दिए। 2 सुपरवाइजर को यहां सुबह 8 से रात 9 बजे तक 21 सफाई कर्मियों से सफाई करानी थी लेकिन पहले दिन ही जंक्शन पर सफाई व्यवस्था चौपट हो गई।
स्टेशन प्रबंधक रमेश चंद्रा से सीधी बात
{ जंक्शन पर चूहों की भरमार होने से जगह-जगह से प्लेटफार्म उखड़ गया है। इस पर मशीनें संचालित करने में दिक्कत आएगी।
{ ठेकेदार को स्थानीय सफाई कर्मियों को मशीनें चलाने की ट्रेनिंग देना होगी।
{ प्लेटफार्म नंबर-2 स्थित ठेकेदार को जो कमरा मिला है उसमें मशीन सामग्री को चूहों से बचाना होगा।
{ ठेकेदारने मैकेनाइज्ड क्लीनिंग मशीनों से सफाई क्यो नहीं की?
>ठेकेदार का पहला दिन था उसे कुछ प्राबलम रही है। मेरी बात नहीं हुई है।
{ भुसावलमंडल और ठेकेदार के बीच हुए अनुबंध के मुताबिक काम क्यों नहीं शुरू किया?
>शनिवार को ठेकेदार के कर्मचारियों ने मैन्युअल सफाई की है। बगैर मालिक की फौज रहती है तो उसे कंट्रोल नहीं कर पाते।
{आधुनिक मशीनों से जंक्शन की सफाई कब से होगी?
>दो दिन में ठेकेदार ने मशीनों से सफाई नहीं की तो उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। शीघ्र ही जंक्शन पर मशीनों से सफाई शुरू की जाएगी।
ठेकेदार के सुपरवाइजर ने सुबह रिटायरिंग रूम की सफाई करने इंकार कर दिया। हेल्थ इंस्पेक्टर ने जब अनुबंध की शर्तों के द