प्रतिनिधियों का सम्मान आज
प्रतिनिधियों का सम्मान आज
मूंदी . जिलानगर में हाल ही में हुए चुनावों में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह बांगरदा सेवा सहकारी समिति परिसर में रविवार को आयोजित किया जा रहा है। इसमें जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष हुकुमचंद यादव, खंडवा महापौर सुभाष कोठारी, मूंदी नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष राठौर तथा सहकारी बैंक संचालक पुनासा शशि कपूर का सम्मान किया जाएगा। बड़ी संख्या में नगर एवं गांवों से जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।