पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शक्ति तोलन में पांचाल को कांस्य

शक्ति तोलन में पांचाल को कांस्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता संपन्न

मूंदी.शासकीय कॉलेजमें राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विजेता छात्र-छात्राएं 17 दिसंबर को कृषि महाविद्यालय खंडवा में आयोजित जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रो. शहजाद कुरैशी ने बताया निबंध में रेणु चावड़ा प्रथम, गुलफ्शां मंसूरी द्वितीय, रविकांत सेन तृतीय, स्लोगन में रोहन झाला प्रथम, मनीषा उइके द्वितीय, मोनू केशनिया तृतीय स्थान पर रहे।


शक्ति तोलन में पांचाल को कांस्य

बीड़. संतसिंगाजी ताप परियोजना में पदस्थ जेई नारायण पांचाल ने अंतर क्षेत्रीय शरीर सौष्ठव शक्ति तोलन प्रतियोगिता में भाग लेकर कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन म.प्र. विद्युत वितरण कंपनी द्वारा भोपाल में 5-6 दिसंबर को किया गया था। श्री पांचाल का राष्ट्रीय स्पर्धा हेतु चयन किया गया है। इस सफलता पर परियोजना के ईडी विनोद कैथवार सहित अन्य अफसरों और साथियों ने हर्ष व्यक्त किया है।