संस्कृति का पाठ पढ़ाने आए गायत्री परिजन
संस्कृति का पाठ पढ़ाने आए गायत्री परिजन
हरसूद. शांतिकुंज हरिद्वार से गायत्री परिजन का एक दल शुक्रवार को हरसूद पहुंचा। दल में गयाजी की दर्शना सोनी, छत्तीसगढ़ के धमतरी से कुमुदिनी साहू, बालोद से सविता साहू तथा खंडवा से ब्रजेश पटेल शामिल हैं। यह परिजन स्कूलों में पहुंचकर बच्चों का आत्म बल बढ़ाने, संस्कारों का पाठ पढ़ाने तथा जीवन जीने की शैली से अवगत कराएंगे। दल के सदस्यों ने शुक्रवार को श्रीराम स्मृति उपवन का निरीक्षण किया। दल के ब्रजेश पटेल ने बताया गायत्री परिजन 10 दिन तक अलग-अलग गांवों मे जाकर ग्रामीणों को जागरूक करेंगे।