प्रकरण निवारण समिति के गठन की मांग
प्रकरण निवारण समिति के गठन की मांग
खंडवा| इंदौरमें ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 8 से 10 अक्टूबर को होगा। इसे लेकर मप्र स्माल स्केल इंडस्ट्रीज आर्गेनाइजेशन ने मांग की प्रत्येक विभाग में एक विभागीय प्रकरण निवारण समिति का गठन किया जाए, जो उद्योगों द्वारा की जा रही विसंगतियों पर जांच कर आर्थिक दंड या चेतावनी देकर प्रकरण समाप्त कर दें। इसे लेकर आर्गेनाइजेशन ने वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार विभाग के मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को पत्र लिखा है। आर्गेनाइजेशन के महासचिव विपिन कुमार जैन ने बताया सूक्ष्म तथा लघु उद्योग का उद्यमी, पीर/बावर्ची/खर सभी की भूमिका अकेला ही निभाता है। ऐसे में कानून और नियमों की जानकारी रखना उसके लिए संभव नहीं है। ऐसी गलती होना स्वाभाविक है। इस कारण अधिकतर युवा उद्योगों से दूर होते जा रहा है। आज वे पिता द्वारा स्थापित इकाइयों में कार्य करने के बजाय नौकरी करना पसंद कर रहे हैं।