पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैफिक पुलिस पर मारपीट का आरोप

ट्रैफिक पुलिस पर मारपीट का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा| शहरके युवकों ने ट्रैफिक पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया। युवकों के मुताबिक रविवार रात पदमनगर क्षेत्र में पुलिस ने चालानी कार्रवाई के दौरान मारपीट की। युवक को परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती किया। घटना के विरोध में सोमवार दोपहर नार्मदीय समाज ने एएसपी गोपाल खांडेल को ज्ञापन सौंपा। मंगलवार को शिवसेना एसपी को ज्ञापन सौंपेंगी। जिला अस्पताल में भर्ती युवक विकास पिता ललित उपाध्याय (20) निवासी पदमकुंड वार्ड ने बताया रविवार रात 8 बजे बजे पदमनगर चौकी के पास ट्रैफिक पुलिस वाहन रोक रहे थे। मुझे रोका, मैं रुक गया। ट्रैफिक डीएसपी ने वाहन साइड में लगवाया। पुलिस वाले कहने लगे तूने ही तो ढाई लाख रुपए की लूट नहीं की है। इसी बात से विवाद शुरू कर मारपीट करने लगे। पीठ, कमरे और कंधे पर लट्ठ के निशान है। मुझे अपराधियों की तरह मारा। वीडियाे भी बनाई। खड़कपुरा निवासी शेख आसिफ पिता असलम ने भी पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए।

जिला अस्पताल में भर्ती विकास उपाध्याय मीडिया को शरीर पर लगी चोट के निशान बताते हुए।