- Hindi News
- खंडवा| मधुबनमें जो कन्हैया किसी गोपी से मिले...,कभी मुस्काए, कभी
खंडवा| मधुबनमें जो कन्हैया किसी गोपी से मिले...,कभी मुस्काए, कभी
खंडवा| मधुबनमें जो कन्हैया किसी गोपी से मिले...,कभी मुस्काए, कभी छेड़े, कभी बात करे..., राधा कैसे ना जले-राधा कैसे ना जले..., आग तन मन में लगे। ऐसे श्रीकृष्ण गीतों पर झूमते-नाचते युगल प्रतिभागी। अवसर था अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव की सांस्कृतिक स्पर्धा का। संयोजिका मंजू गुप्ता के अनुसार मालकिन नौकर या नौकरानी की तू-तू, मैं-मैं नाटक में उपस्थित समाजजन ने जमकर ठहाके लगाए। इसके बाद रूठे साजन को 2 मिनट में मनाओ स्पर्धा भी हुईं। सभी प्रतियोगिताओं में महिलाओं और बच्चों ने उत्साह से हिस्सा लिया।
कभी मुस्काए, कभी छेड़े, कभी बात करे...