पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महाराष्ट्र जाती है हरसूद में बनी देवी प्रतिमा

महाराष्ट्र जाती है हरसूद में बनी देवी प्रतिमा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या के बाद 25 सितंबर से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं। पर्व के लिए नगर अंचल में तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। दुर्गा प्रतिमाओं को कलाकार अंतिम रूप दे रहे हैं। गौरतलब है नगर क्षेत्र में आस्था भक्ति के साथ घट स्थापना कर पर्व बनाया जाता है। नगर के कलाकार द्वारा बनाई गई प्रतिमा महाराष्ट्र के धूलिया जाएगी।

सिकलीगरपरिवार दो पीढ़ियों से बना रहे प्रतिमा

नगरके सेक्टर 5 निवासी सिकलीगर परिवार दो पीढ़ियों से देवी की आकर्षक प्रतिमाएं बना रहा है। प्रतिमा पूर्णत: मिट्टी की होती है। इसलिए आसपास के गांवों के अतिरिक्त हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, देवास जिले के श्रद्धालु प्रतिमा खरीदने हरसूद आते हैं। सिकलीगर बंधुओं ने बताया इस बार हरसूद की प्रतिमा धूलिया भी जा रही है।

उत्सव समिति की बैठक

मूंदी|नवरात्रिपर्व को लेकर सोमवार शाम दुर्गा माता मंदिर में बैठक हुई। समिति अध्यक्ष दिनेश मालवीय ने आय-व्यय का ब्योरा दिया। मंदिर की साज-सज्जा, लाइटिंग पर अधिक खर्च होने का अनुमान लगाया। जनसहयोग से धनराशि एकत्रित करने का सुझाव दिया। गरबा अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा के लिए समिति गठित की।

8 स्थानों पर घट स्थापना

बोरगांवबुजुर्ग| गांवमें विभिन्न समितियों और मंडलों द्वारा नवरात्रि उत्सव की तैयारी की जा रही है। इसमें युवा से लेकर बुजुर्ग तक सभी मदद कर रहे हैं। सुक्ता कॉलोनी, बस स्टैंड, दीनदयाल नगर, शीतला चौक सहित आठ स्थानों पर घट स्थापना की जाएगी। पंडाल बनाकर विद्युत सज्जा की जा रही है।

पंधाना| नगरसहित आसपास के गांवों में नवरात्रि उत्सव की तैयारी अंतिम चरण में चल रही है। नगर में कई स्थानों पर भव्य पंडाल सजाए जा रहे हैं। मूर्तिकार देवी प्रतिमाओं में रंग भरकर उनका सौंदर्य निखारने में जुटे हुए हैं। घट स्थापना के अलावा गरबा पंडाल भी सजाए जा रहे हैं। त्रिवेणी चौक, परदेशीपुरा, बस स्टैंड सहित कई स्थानों पर स्थापना की जाएगी।

माता का सौंदर्य निखारने में जुटे कलाकार

हरसूद के सिकलीगर बंधु देवी प्रतिमाओं का रंगरोगन कर अंतिम रूप दे रहे हैं।