पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीर्थनगरी में होगा राज्यस्तरीय गरबा प्रतियोगिता का आयोजन

तीर्थनगरी में होगा राज्यस्तरीय गरबा प्रतियोगिता का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> कार्यक्रम में प्रस्तुति से पहले होगा ऑडीशन

भास्करसंवाददाता|ओंकारेश्वर

तीर्थनगरीमें नवरात्रि पर्व के दौरान आराधना मित्र मंडल द्वारा राज्यस्तरीय गरबा प्रतियोगिता डांस कार्यक्रम कराए जाएंगे। इसके लिए इंदौर, उज्जैन, खंडवा, भोपाल, सनावद, बड़वाह सहित कई शहरों की सहमति भी चुकी है। मंडल द्वारा बस स्टैंड पर प्रतिमा स्थापना कर उत्सव मनाया जाएगा।

मंडल के चेतन खंडेलवाल, श्रीकांत जोशी, पिंटू चौकसे ने बताया प्रतियोगिता के विजेता को 31 हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा युगल और एकल कंपीटिशन भी होंगे। प्रस्तुति से पहले मास्टर जज कलाकारों का ऑडीशन भी लेंगे। ऑडीशन में अच्छा प्रदर्शन करने वाले ग्रुप को ही कार्यक्रम में भाग लेने दिया जाएगा। प्रतियोगिता पांच दिन की होगी। नगर में पहली बार बड़े स्तर पर कोई सांस्कृतिक आयोजन होगा। बस स्टैंड के अलावा ओंकारेश्वर मंदिर, जेपी चौक, ब्रह्मपुरी, गढ़ मोहल्ला, कैलाश खो, परिक्रमा पथ, बालवाड़ी, भील मोहल्ला, आशापुरी, शिवकोठी, थापना, धावडिय़ा, अंजरूद सहित अन्य स्थानों पर घटस्थापना कर देवी आराधना की जाएगी।