पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लगातार तीसरे दिन बारिश, बढ़ी ठंड

लगातार तीसरे दिन बारिश, बढ़ी ठंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश के कई इलाकों में लगातार तीसरे दिन भी बारिश होती रही। सबसे ज्यादा 2.50 सेमी बारिश ग्वालियर में हुई। खरगोन के बालसमुद में दोपहर तेज हवा के साथ 10 मिनट बूंदाबांदी हुई। बड़वाह में तेज बारिश हुई। करही में चने के आकार के ओले गिरे। खंडवा में शाम 6.15 बजे से देर रात तक रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। बुरहानपुर में रात आठ बजे हुई रिमझिम से सड़कें तरबतर हो गईं। इंदौर में भी बारिश हुई। इससे पूरे प्रदेश में ठंड भी बढ़ गई। खजुराहो में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे ठंडा रहा।

बड़वानी

25.0 14.0

26 14.2

खरगोन

28.1 15.4

26 11.5

बुरहानपुर

33.0 12.0

31 11.0

जिला

शनिवार

शुक्रवार

खंडवा

28.1 15.4

30 14.4

कहां कितना तापमान

क्यों हुई बारिश

मौसमविज्ञानी मंगलेश रैक्वपर्ण ने बताया कि प्रदेश में हवा का चक्रवात बना हुआ है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आने का सिलसिला जारी है। इसी वजह से बारिश हो रही है। बादल भी छाए हुए हैं, जिससे ठंड अधिक महसूस हाे रही है।

औरगिरेगा पारा : रैक्वपर्णने बताया कि रविवार शाम से ही प्रदेश में बादल छंटने लगेंगे। इसके बाद उत्तरी दिशा से हवाएं आना शुरू होंगी। ऐसे में मंगलवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट सकती है।