पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन समूह से मिली आय से 3.70 करोड़ अधिक संपत्ति

तीन समूह से मिली आय से 3.70 करोड़ अधिक संपत्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
33 प्रतिशत राशि वसूली जाएगी

भास्करन्यूज. बुरहानपुर

शहर के राजकमल समूह राजेश इंडस्ट्रीज, आरआर टैक्सटाइल, खान भाई समूह बुरहानपुर कोल्ड स्टोरेज, कमल होटल समूह की चार फर्म पर शुक्रवार दोपहर से शुरू हुई आयकर विभाग की कार्रवाई शनिवार शाम तक चली। तीनों समूह से आय से अधिक 3 करोड़ 70 लाख रुपए की संपत्ति मिली है। तीनों समूहों से टैक्स, सरचार्ज सहित 33 प्रतिशत राशि वसूली जाएगी। इसके लिए संचालकों को नोटिस भी दिया है।

ज्वाइंट कमिश्नर आरआर मीना के निर्देशन पर इंदौर, खंडवा खरगोन से आयकर विभाग का दल शुक्रवार को बुरहानपुर आया था। यहां के अफसरों के साथ आयकर विभाग के संयुक्त दल बनाकर तीन समूह के आठ फर्मों पर छापा मारा। अफसरों ने आय-व्यय सहित अन्य फाइलें खंगाली। राजकमल समूह राजेश इंडस्ट्रीज, आरआर टैक्सटाइल ने 1 करोड़, खान भाई समूह बुरहानपुर कोल्ड स्टोरेज ने 2 करोड़ 10 लाख कमल होटल समूह की चार फर्म द्वारा 60 लाख रुपए कर अपवंचन (छुपाया) किया गया था। कार्रवाई के बाद इंदौर, खंडवा और खरगोन से आए आयकर अफसर देर रात वापास लौट गए।

वसूलीके लिए दिए नोटिस

^तीनोंसमूह पर शनिवार शाम तक जांच की। उनसे 30 प्रतिशत टैक्स, 2 प्रतिशत सरचार्ज सहित 1 करोड़ 22 लाख 10 हजार रुपए वसूला जाएगा। संचालकों को नोटिस भी दिए हैं। बीजूजॉन, अधिकारीआयकर विभाग, बुरहानपुर