पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम अध्यक्ष के दावेदार बढ़े , पार्षदों को कर रहे पक्ष में

निगम अध्यक्ष के दावेदार बढ़े , पार्षदों को कर रहे पक्ष में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निगम परिषद में भाजपा का बहुमत आने के बाद निगम अध्यक्ष के दावेदार बढ़ गए हैं। इसे लेकर वरिष्ठ पदाधिकारी पशोपेश में है। इधर, दावेदारों ने पार्षदों को अपने पक्ष में करने के लिए जोड़-तोड़ शुरू कर दिया है। अब भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी 15 दिसंबर के बाद रायशुमारी करेंगे। इसमें फैसला होगा कि निगम अध्यक्ष कौन बनेगा?

रायशुमारी में संगठन मंत्री धीरज सिंह चौहान, विधायक देवेंद्र वर्मा, जिलाध्यक्ष एवं निर्वाचित महापौर सुभाष कोठारी सहित अन्य पदाधिकारी एक नाम तय करने के लिए प्रयास करेंगे। एक नाम तय नहीं होने की स्थिति में चुनाव प्रभारी गोपीकृष्ण नेमा सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी रायशुमारी करने सकते हैं। अंतिम निर्णय प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान करेंगे। बताया जाता है कि 5 से 8 जनवरी के मध्य निगम अध्यक्ष का नाम तय हो जाएगा।

ये अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल

दिनेश पालीवाल - वर्तमानमें भाजपा नगर अध्यक्ष हैं। विधायक देवेंद्र वर्मा के साथ ही जिलाध्यक्ष सुभाष कोठारी से अच्छे संबंध है।

अमरयादव - वर्तमानमें नगर निगम अध्यक्ष हैं। पांच साल का अनुभव है। दूसरी बार पार्षद चुने गए हैं। वे पूर्व विधायक हुकुमचंद यादव के बेटे हैं।

रामगोपालशर्मा - दूसरीबार पार्षद चुने गए हैं। विधायक देवेंद्र वर्मा के खास माने जाते हैं। पिछली परिषद में उनकी प|ी ज्योति शर्मा पार्षद रह चुकी हैं।

रियाजमार्शल - दूसरीबार पार्षद बने हैं। मुस्लिम समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। इससे पहले उनकी प|ी फिरोजा बी पार्षद थीं।

सुनीलजैन - करीब20 साल से भाजपा के प्रवक्ता हैं। दूसरी बार पार्षद चुनकर आए हैं। सभी वरिष्ठ नेताओं से उनके संबंध ठीक है।

जयाहाथमोड़े - पार्षदसुनील हाथमोड़े की प|ी हैं। श्री हाथमोड़े दो बार पार्षद रह चुके हैं। वहीं जया हाथमोड़े दूसरी बार पार्षद चुनी गई। गुटबाजी होने पर मौका मिल सकता है।